फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Morning - evening with storm water , Disilluminato

सुबह - शाम आंधी के साथ पानी, बत्ती गुल

Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Morning - evening with storm water , Disilluminato
सुबह - शाम आंधी के साथ पानी, बत्ती गुल
सोमवार सुबह और शाम को अचानक मौसमी मिजाज बदला। आसमान में बादल छाए, बिजली कड़की और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। दोनों ही बार करीब आधे - आधे घंटे यह क्रम रहा। तेज अंधड़ों ने बिजली नेटवर्क को झकझोर कर रख दिया। इससे शहर के सभी सात स्टेशनों की 33 केवी और 11 केवी लाइनों के तार जगह-जगह टूट गए। करीब एक दर्जन स्थानों पर हवा के तेज अंधड़ से पोल टेढे़ हो गए और उनकी लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस कारण सुबह सात घंटे से अधिक समय तक शहर की बिजली ठप रही। शाम को सात बजे के बाद गोविंदगंज और बहादुरगंज सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। सोमवार सुबह करीब छह बजे लोग सोकर उठे तो उन्हें मौसम सुहावना प्रतीत हुआ, लेकिन कुछ ही देर में आसमान पर घने बादल छाने के साथ हवा ने आंधी का रूप ले लिया। इससे अंधेरा गिरने से कई जगह सोलर लाइटें जल उठीं। आंधी के तेज झोकों के साथ हवा के थपेड़े तेज हुए तो उनकी ठोकर से बिजली के पोल और तार लहराने लगे। शुरुआत में शार्ट सर्किट से लाइट टूटी और बाद में खंभा गिरने का सिलसिला शुरू तो उनके तार भी धराशायी हो गए। हवा के तेज थपेड़ों की चपेट में आने से आवास विकास कालोनी का डबल पोल टूट गया तथा निसरजई में पोल टेड़े हो गए। इसी दौरान विसरात रोड पर 11 केवी लाइन का पोल हवा का बेग बर्दाश्त नहीं कर पाया और उखड़ गया। इसके अलावा बहादुरगंज में 11 केवी लाइन के तीन पोल और तीन पोल हथौड़ा में क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी के दौरान गोविंदगंज की 33 केवी लाइन और निगोही रोड से निकली ककरा सब स्टेशन के 33 केवी लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से कई जगह तार टूट गए।  शहर के सब स्टेशनों के प्रभारी शैलेंद्र पांडेय, अलंकृत मिश्रा आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने के बाद लाइनें और पोल ठीक कराने का काम शुरू कराया। इससे करीब सात घंटे लग गए। प्रभारी अभियंताओं के अनुसार सिंजई के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से और आवास विकास कालोनी में डबल पोल गिरने से उत्पन्न  फाल्ट सुधारे जाने का काम दिन ढले तक जारी है। एक्सईएन विवेक पटेल ने बताया कि शहर के पांच सब स्टेशन से दोपहर ढाई बजे सप्लाई शुरू करा दी गई, लेकिन बड़े फाल्ट ठीक करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन


50 किमी के वेग से बही आंधी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद परिसर स्थित मौसम वेधशाला में सोमवार को आंधी का वेग करीब 50 किमी प्रतिघंटा पाया गया। सुबह करीब 6.10 बजे अंधड़ बहना शुरू हुआ और 6.25 बजे बारिश भी शुरू हो गई। करीब 6.40 बजे से तक बारिश हुई। सुबह कुल छह मि.मी. बारिश रिकार्ड हुई। वेधशाला प्रभारी परिषद के फिजियोलाजी विभागाध्यक्ष डॉ, एसपी सिंह ने बताया कि मौसमी मिजाज बदलने से रविवार की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। उनके अनुसार, यह पानी गन्ना पेड़ी फसल और सब्जियों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed