फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   More than 12 thousand election workers will get booster dose of vaccine

12 हजार से अधिक निर्वाचन कर्मचारियों को वैक्सीन की लगेगी बूस्टर डोज

Mon, 10 Jan 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
More than 12 thousand election workers will get booster dose of vaccine
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न विभागों के 12 हजार से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार पोलिंग पार्टियों के निर्धारण से लेकर बूथों तक विशेष व्यवस्था की जानी है।
विज्ञापन

मतदाताओं के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने और बूथों पर उनकी भीड़ रोकने के लिए मतदान केंद्रों और बूथों की संख्या बढ़ाई जा चुकी है। अब बूथों पर तैनात होने वाले पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को दोहरे टीकाकरण के बाद कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जानी है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी विधानसभा क्षेत्रवार कार्यक्रम तय करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

गत विधानसभा चुनाव में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 1774 मतदान केंद्र और 2424 मतदेय स्थल (बूथ) बनाए गए थे। तब एक बूथ पर अधिकतम 1500 मतदाता समायोजित किए थे। एक मतदान केंद्र पर पांच से सात बूथ बनाए थे। इस बार आयोग ने एक बूथ से अधिकतम 1200 मतदाता जोड़ने और पांच बूथ से अधिक बूथ होने पर उनके लिए पृथक मतदान केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने जिले की सभी सीटों पर 209 अतिरिक्त बूथ और 17 मतदान केेंद्र सृजित किए हैं। मतदान के दिन बूथों पर सामाजिक दूरी बनाने के लिए मतदाताओं को छह फीट की दूरी पर खड़ा करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बूथ पर पीठासीन अधिकारी सहित औसतन चार मतदान कर्मचारी तैनात होंगे। यही नहीं, कुल निर्वाचन कार्मिकों के सापेक्ष 15 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व ड्यूटी के लिए आरक्षित होने हैं। इसके लिए प्रभारी अधिकारी (निर्वाचन कार्मिक)/सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने विभिन्न विभागों से 12376 निर्वाचित कार्मिक चिह्नित कराए हैं। इनमेें से 10532 कर्मचारी बूथों पर ड्यूटी करेंगे, 1580 रिजर्व श्रेणी में रहेंगे और शेष को आपात स्थिति के लिए प्रतीक्षारत रखा जाएगा। चूंकि, निर्वाचन कार्मिक ही मतदाताओं के सीधे संपर्क में आएंगे। इसलिए उन्हें वैक्सीन की डबल डोज प्राथमिकता से दी जाएगी।
265 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी कराएंगे वैक्सीनेशन
सभी विधानसभा क्षेत्रों में उनके मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों की संख्या के अनुपात में 250 सेक्टर बनाकर जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया है। इनके अलावा 15 अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व ड्यूटी में रहेंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी कोरोना वैक्सीन की डबल डोज लेना अनिवार्य किया है।

विधानसभा क्षेत्र वार मतदान केंद्र, बूथ और सेक्टर
विधानसभा क्षेत्र मतदान केंद्र बूथ सेक्टर
कटरा 314 422 37
जलालाबाद 308 445 50
तिलहर 298 426 38
पुवायां 347 473 51
शाहजहांपुर शहर 161 406 29
ददरौल 363 461 45
जिले में विभिन्न विभागों के जिन कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी के लिए चिह्नित किया है, उन्हें कोरोना वैक्सीन की डबल डोज दी जानी है। निर्वाचन कार्मिकों को वैक्सीन की बूस्टर डोज के बारे में निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिन कर्मचारियों ने अभी वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली है, उनका टीकाकरण सोमवार से शुरू हो जाएगा।
- श्याम बहादुर सिंह, प्रभारी अधिकारी (निर्वाचन कार्मिक)/मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed