फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   more cold due to fog

कोहरा और शीतलहर से बढ़ी सर्दी, 4.4 डिग्री लुढ़का पारा

Sun, 06 Feb 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
more cold due to fog
शाहजहांपुर। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद वायुदाब में वृद्धि होने से उत्तर पश्चिम दिशा से हवा की रफ्तार बढ़ी तो बादल छंट गए, लेकिन बीती शाम से ठिठुरन बढ़ गई। नतीजे में रात में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री घटकर 6.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। शनिवार को दोपहर बाद तक बादल छाए रहने के कारण धूप कम निकली तो दिन में अधिकतम तापमान भी 1.5 डिग्री कम होकर 15 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बीते दो दिन के दौरान ओलावृष्टि के साथ हुई 24 मिमी बारिश से वातावरण में आर्द्रता 90 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इसीलिए रात में वायुदाब बढ़ने पर हवा की रफ्तार बढ़ने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। सुबह तक तेज हवा के बावजूद कोहरा छाया रहा और दस बजे के बाद तक ठिठुरन बनी रही। हालांकि बाद में धूप निकलने से वातावरण में थोड़ी गरमाहट आई, लेकिन बाद में बादलों ने सूरज को ढका तो शाम चार बजे से सूर्यास्त के बाद जैसी सर्दी महसूस होने लगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वातावरण में आर्द्रता सामान्य से ज्यादा घुली हुई है। बादल छाए होने के बावजूद ओले गिरने से तापमान भी हवा के कारण गिर रहा है। उन्होंने बताया कि बैरोमीटर सूचकांक शाम को सामान्य से 24 अंक अधिक होने के कारण रविवार को सुबह कोहरे के साथ शीत लहर से सर्दी बढ़ेगी, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed