फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Moradabad soldier's dispute over Dhaba, accused of robbing 63 thousand

मुरादाबाद के सिपाही का ढाबे पर विवाद, 63 हजार लूटने का आरोप

Sun, 06 Mar 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Moradabad soldier's dispute over Dhaba, accused of robbing 63 thousand
रोजा में थाने के बाहर खड़े लोग बरतारा के लोग - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव बरतारा में ढाबे पर खाना खाने के बाद भुगतान को लेकर मुरादाबाद के सिपाही अक्षय चौधरी का विवाद हो गया। आरोप है कि सिपाही ने अपने साथी की मदद से ढाबे में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। साथ ही गुल्लक में रखे 63 हजार रुपये लूटकर भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मुरादाबाद के सिपाही का 28 फरवरी को गुर्री क्षेत्र पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर में मुरादाबाद का सिपाही अक्षय बरतारा स्थित उपदेश के ढाबे पर खाना खाने गया था। उसके साथ में साथी सोनू भी था। सोनू भी सिपाही बताया जा रहा है। खाना खाने के बाद 580 रुपये का बिल आया। इसके बाद अक्षय ने ऑनलाइन 450 रुपये का भुगतान कर दिया। इस पर उपदेश ने मेसेज नहीं आने की बात कहते हुए दोबारा से रुपये भेजने की बात कही। दूसरा मेसेज आ गया। सिपाही ने गाड़ी में बैठकर उपदेश को बुलाया।
विज्ञापन

कहा कि उसके पास दो बार रुपये चले गए। उपदेश ने बताया कि उसने दो बार रुपये आने से इनकार किया। इसके बाद सिपाही व उसके साथी अभद्रता करने लगे। आरोप है कि सिपाही ने उसके ऊपर रायफल तान दी। वेटर अभिजीत के साथ मारपीट करते हुए काउंटर में रखे 63 हजार रुपये लूट लिए। ये रुपये उपदेश ने भैंस को बेचकर रखे थे। सिपाहियों ने ढाबे में तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर देने पहुंचे लोग, मुकदमा दर्ज
रात में उपदेश थाने पर तहरीर देने के लिए पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित को ही थाने पर बैठा लिया। सुबह गांव के कई लोग थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। पुलिस ने अक्षय चौधरी समेत दो लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
28 फरवरी को हाईवे पर सिपाही का हुआ था विवाद
-मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही अक्षय चौधरी मुरादाबाद में पुलिस लाइन में तैनात है। 28 फरवरी को चुनाव कराकर लौटते समय सिपाही का गुर्री निवासी जग्गा से विवाद हो गया था। हाईवे पर जग्गा ने सिपाही की गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद सिपाही ने मुकदमा दर्ज कराया था। रोजा पुलिस के मुताबिक, अक्षय चौधरी ने जिस जग्गा के खिलाफ धारा 307 का मुकदमा दर्ज कराया था। जग्गा ढाबे का पार्टनर अमरदीप का रिश्तेदार है। हत्या के प्रयास के मुकदमे में दबाव बनाने के लिए लूट की कहानी गढ़ी गई है।

-सिपाही अक्षय चौधरी व उसके साथी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लूट की बात गलत है। गिरफ्तारी की धारा न होने के चलते मुकदमा दर्ज करने के बाद मुरादाबाद पुलिस को सूचना दी गई है। संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed