{"_id":"6260467fe97dc7034153bb88","slug":"molested-10-year-old-girl-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहाजहांपुर: पड़ोसी ने बच्ची को नहाते देख की गलत हरकत, शोर मचाने पर हाथ में काटकर भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहाजहांपुर: पड़ोसी ने बच्ची को नहाते देख की गलत हरकत, शोर मचाने पर हाथ में काटकर भागा आरोपी
Wed, 20 Apr 2022 11:14 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:14 PM IST
सार
बालिका मंगलवार को घर में अकेली थी। इस बीच उसे नहाते हुए पड़ोसी युवक ने देख लिया। उसकी नियत खराब होने पर वह बालिका के घर में आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में अल्हागंज क्षेत्र के एक गांव में दस साल की बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बालिका के शोर मचाने पर युवक ने उसके हाथ में काट लिया और भाग गया। इस मामले में आरोपी गौतम श्रीवास्तव के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
10 वर्षीय बालिका मंगलवार को घर में अकेली थी। इस बीच उसे नहाते हुए पड़ोसी युवक ने देख लिया। उसकी नियत खराब होने पर वह बालिका के घर में आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी युवक ने बालिका के हाथ में काट लिया। इसके बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन
आरोपी को मौके से भागते हुए बालिका की चाची ने भी देख लिया। मामले को लेकर सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह ने बताया कि बालिका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गौतम श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन