{"_id":"686586a1bb22d6a1340b1859","slug":"moharram-police-monitoring-with-dronescctv-cameras-marked-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-147218-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम : ड्रोन से निगरानी कर रही पुलिस...सीसीटीवी कैमरे चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम : ड्रोन से निगरानी कर रही पुलिस...सीसीटीवी कैमरे चिह्नित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम के नवासे हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 जानशीनों की याद में मोहर्रम पर निकलने वाले ताजियों के जुलूस को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। पुलिस ने मुस्लिम बहुल इलाके में ड्रोन से निगरानी कर जायजा लिया। जुलूस के रूट के सीसीटीवी फुटेज चिह्नित किए गए हैं।
सात मोहर्रम यानी बुधवार को दिलाजाक स्थित इमामबाड़े में दीदार के लिए ताजिया रखा गया। दस मोहर्रम को ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा। विभिन्न मोहल्लों में छोटे ताजियाें का जुलूस करबला की ओर रवाना होगा। नगर में मुख्य जुलूस दिलाजाक से अशफाक नगर चौकी होते हुए गदियाना करबला की ओर रवाना होगा।
जुलूसों को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए पुलिस ने पूरी कसरत कर ली है। पुलिस ने मोहल्लावार बैठक करने के बाद ताजियेदारों से संवाद कायम किया। ताजियों की ऊंचाई को लेकर भी निर्देश दे दिए गए। वहीं मुस्लिम बहुल इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। ताजिया जुलूस के रूट पर मकानों पर ईंट-पत्थर आदि मिलने पर निगरानी हो रही है। जुलूस के रास्ते के कैमरों को चिह्नित करते हुए सूचीबद्ध कर लिया गया है। सदर बाजार इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि ताजिये की ऊंचाई दस फिट से ज्यादा नहीं होगी।
विज्ञापन
-- -- --
आज से कर सकेंगे ताजिये का दीदार
दिलाजाक इमामबाड़े में ताजिये का दीदार बृहस्पतिवार से लोग कर सकेंगे। दोपहर 12 बजे से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। फातिहाख्वानी कराने के साथ ही युवा पैगी (हरा कुर्ता, सफेद पायजामा और कमर में घुंघरू बांधकर) भी बनेंगे।
-- -- -- -- -- --
मुहर्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। थाना पुलिस को भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। छत पर ईंट-पत्थर रखे मिलने पर हटाए जाएंगे।
पंकज पंत, सीओ सिटी