फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mohammadi Juluse review the preparations

जुलूसे मोहम्मदी की तैयारियों की समीक्षा

Sun, 11 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को शहर में निकलने वाले जुलूसे मीलादुन्नबी की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों के साथ बैठक की। तेल टंकी स्थित मस्जिद में हुई बैठक में मुख्य आयोजक दावते इस्लामी के जिला निगरा अनीस अत्तारी ने पुलिस को जुलूस की रूपरेखा बताई और अपेक्षित सहयोग की अपील की। थाना सदर बाजार प्रभारी गजेंद्र सिंह ने आयोजकों को पुलिस विभाग की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्हाेंने कहा कि जुलूस को शांतिपूर्वक निकाला जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए और जरूरत पड़ने पर पुलिस अधिकारियों से तत्काल संपर्क साधा जाए। इस मौके पर जुलूस के व्यवस्थापकों को परिचय पत्र के साथ विभिन्न स्थानों की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में आयोजन से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जुलूस को निकालने को लेकर हुई बैठक
तिलहर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सोमवार को निकाले जाने वाले जुलूसे मोहम्मदी की तैयारियों को लेकर एक बैठक मदरसा शमसिया फैजाने हातम में हुई। इसमें जुलूस को पुरअमन तौर पर निकाले जाने पर विचार विमर्श किया गया। दरगाह शाह शमसुद्दीन मियां के सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ  फूल मियां ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का जुलूस मोहल्ला कच्चा कटरा से निकाला जाएगा। शहर पेश इमाम हकीम मोहम्मद स्वालेह उर्फ शद्दन मियां ने कहा कि यह दिन इंतेहाई खुशी का दिन है। शहर काजी मोहम्मद अकरम सलीम ने कहा कि जुलूस के दौरान कोई ऐसा काम न करें जिससे किसी को तकलीफ  हो। लंगर को अदब के साथ बांटे। जुलूस के दौरान डीजे बजाने से बचें। बैठक में मोहम्मद हुसैन उर्फ अच्छन मियां, मौलाना अलीमुददीन, हाफिज जाहिद, हाफिज अदीब, हाफिज फहीम, कारी इदरीस, कारी निजामुददीन, तारिक खां, मौलाना इमरान, मौलाना सुहेल रजा, हाफिज नवेद, शौकत खां, आसिफ  फरीदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed