फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Modi government has done maximum work for agriculture and farmers: Khanna

खेती और किसानों के लिए मोदी सरकार ने किया सर्वाधिक काम : खन्ना

Wed, 14 Jun 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Modi government has done maximum work for agriculture and farmers: Khanna
शाहजहांपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उपलब्धियां गिनाने के लिए खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने लोगों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय जवान, जय किसान के बाद जय विज्ञान का नारा दिया है। कृषि के लिए इतना किसी सरकार ने कार्य नहीं किया, जितना नरेंद्र मोदी ने किया है। केंद्र सरकार की नौ उपलब्धियों में जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, प्रधानमंत्री कौशल भारत योजना, स्मार्ट सिटी योजना शामिल हैं। अपने भाषण के अंत में वित्त मंत्री ने देशभक्ति की लाइनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित की।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद अरुण कुमार सागर की सराहना करते हुए कहा कि सरल, सौम्य, व्यवहार का कुशल सांसद जनता को मिला है। मुख्य वक्ता के रूप के में हरियाणा पर्यटन निगम के अध्यक्ष अरविंद सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा में सबसे पहले मोदी-मोदी के नारे लगे थे। यूपी में पहले कर्फ्यू लगने की खबरें ही पढ़ने को मिलती थी, अब विकास की चर्चा ही हर जगह हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार हकीकत में गरीबों की सरकार है। गरीबों के कल्याण के लिए जितना कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किया है, उतना पूर्ववर्ती सरकारें नहीं कर पाईं। लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है।

सभा का संचालन भाजपा के महानगर महामंत्री नवनीत पाठक ने किया। आभार डीसीबी के चेयरमैन डीपीएस राठौर ने जताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, विधायक चेतराम, विधायक हरिशंकर वर्मा, विधायक सलोना कुशवाहा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, ब्लाक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, महेंद्र सिंह, सुरजनलाल, प्रियांशु रघुवंशी, रमेश दीक्षित, अरुण यादव चैनू, लता अमित सिंह, अंशुल सिंह चौहान, रमाकांत, अनिल सिंह कमांडो, पवन सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, रजनी भानु सिंह, नलनी ओमर, अल्पना श्रीवास्तव, हेमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed