फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLC elections: Now four candidates are left in the fray

एमएलसी चुनाव: नामांकन पत्रों की जांच में शालिनी का पर्चा खारिज

Tue, 22 Mar 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
MLC elections: Now four candidates are left in the fray
कलक्ट्रेट में एमएलसी पद के चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कक्ष के बाहर तैनात पुलिस । सं? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिन प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन कराया, उनके नाम निर्देशन पत्रों की जांच मंगलवार सुबह दस बजे से हुई। इस दौरान अभिलेखीय त्रुटी पाए जाने पर पुवायां की डॉ. शालिनी गुप्ता का पर्चा खारिज हो गया। जबकि चार उम्मीदवारों के पर्चे सही पाए गए। बुधवार को प्रत्याशी चाहें तो अपनी उम्मीदवारी के पर्चे वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिन नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुधीर गुप्ता ने नाम निर्देशन पत्र के तीन सेट और वर्तमान एमएलसी एवं सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू ने दो सेट जमा किए थे। डॉ. सुधीर की पत्नी डॉ. शालिनी, निगोही क्षेत्र के गांव धुल्लिया निवासी नाजमा बेगम और मदनापर क्षेत्र के गांव पेहना निवासी विश्व दीपक ने रिटर्निंग अधिकारी (आरओ)/डीएम उमेश प्रताप सिंह के समक्ष नामांकन पत्र का एक-एक सेट जमा किया था। मंगलवार सुबह से नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कलक्ट्रेट गेट से लेकर परिसर के अंदर तक कई जगह पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन

डीएम न्यायालय में बनाए गए आरओ कक्ष में प्रत्याशियों को छोड़ कर अन्य किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। अपराह्न तीन बजे के बाद तक नामांकन पत्रों की जांच का काम जारी रहा। डॉ. शालिनी का पर्चा त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि डॉ. शालिनी के नामांकन पत्र में एक प्रस्तावक की भाग संख्या का क्रमांक गलत पाया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे से नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed