{"_id":"62548e79ffd7c302eb2a3861","slug":"mlc-election-the-fate-of-the-candidates-will-open-today-shahjahanpur-news-bly4811753144","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: प्रत्यशियों के भाग्य का आज खुलेगा पिटारा, कड़ी सुरक्षा में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: प्रत्यशियों के भाग्य का आज खुलेगा पिटारा, कड़ी सुरक्षा में होगी मतगणना
विज्ञापन
शाहजहांपुर के राजकीय पॉलीटेक्रिक के मतगणना केंद्र की टीवी स्क्रीन पर सीसीटीवी कैमरे की कार्य प?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर/ददरौल। विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव लड़ने वाले भाजपा व सपा उम्मीदवारों समेत दो अन्य दो निर्दलीय प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा मंगलवार को खुलेगा। इसके लिए मतगणना केंद्र बनाए गए राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में सोमवार को दिन भर तैयारियां चलीं। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम उमेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया।
मतगणना के लिए जीटीआई में दो कक्ष निर्धारित कर उनमें कुल सात टेबल डाली गई हैं। कक्ष संख्या डीएस-1 में चार और डीएस-2 में तीन मेजें लगाई गई हैं। उनके आगे प्रत्याशियों और उनके मतगणना अभिकर्ताओं को बैठाने और पेयजल की व्यवस्था की गई है, लेकिन उन्हें गणना टेबल से थोड़ा दूर रखने के लिए बीच में बेरिकेडिंग कर लोहे के तारों की जाली लगाई गई हैं। मतगणना कक्षों के बाहर भी बेरिकेडिंग की गई है। दोनों मतगणना कक्षों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए प्रत्येक मेज पर एक मतगणना सुपरवाइजर, दो मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए है। पोस्टल बैलेट 25-25 की संख्या में एकत्र करने के बाद प्रत्येक टेबल पर 200-200 की संख्या में पोस्टल बैलेट गणना के लिए मतदान अधिकारियों को दिए जाएंगे। डीएम ने इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कहा कि मतगणना पूर्ण रूप से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराएं। उन्होंने साफ-सफाई, सीसीटीवी, शौचालय आदि व्यवस्थाएं देखीं और बचे हुए कार्य जल्द पूर्ण करने निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, एसपी सिटी संजय कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
तीन चक्रीय होगी सुरक्षा, मोबाइल-माचिस व स्याही पर पाबंदी
शाहजहांपुर। विधान परिषद चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में बीएसएफ और स्थानीय पुलिस को ब्रीफ किया गया। मतगणना की सुरक्षा के लिए तीन चक्रीय घेरा बनाया गया। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेई ने बताया कि मतगणना स्थल के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया। स्ट्रांग रूम बीएसएफ के जवानों की निगरानी में रहेगा। सिविल व इनर कार्डन पर सिविल पुलिस की तैनाती की गई।
सुरक्षा की दृष्टि से एसपी सिटी, एसपी देहात, सीओ सिटी, सीओ सदर और सीओ जलालाबाद को लगाया है। चूंकि, चुनाव में पोस्टल-बैलेट का उपयोग हुआ है। इसलिए, पानी, स्याही, माचिस, मोबाइल आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। निर्देश दिए कि मतगणना केंद्र के अंदर जाने वालों की चेकिंग की जाए। प्रत्येक व्यक्ति के आईकार्ड चेक करने के बाद ही प्रवेश दिया जाए। मतगणना स्थल के अंदर भीड़ के प्रवेश पर रोक रहेगी। वोटों की जानकारी साउंड सिस्टम के जरिये दी जाएगी। जीटीआई में पार्किंग स्थल बनाया गया। संवाद

शाहजहांपुर के राजकीय पॉलीटेक्रिक में एमएलसी चुनाव की मतगणना के लिए की गई बेरिकेडिंग। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR