फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLA performs groundbreaking ceremony for development work at Swami Atmanand Ashram.

Shahjahanpur News: स्वामी आत्मानंद आश्रम में विकास कार्य के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन

Tue, 28 Jul 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
MLA performs groundbreaking ceremony for development work at Swami Atmanand Ashram.
जलालाबाद। चक चंद्रसेन गांव में स्वामी आत्मानंद के प्राचीन आश्रम का करीब 90 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। सोमवार की शाम विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने वहां होने वाले विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि यह प्राचीन स्थल बड़ी संख्या में लोगों की आस्था से जुड़ा है। इसलिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और सौंदर्यीकरण के लिए उन्होंने शासन से 90 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई है। उन्होंने बताया कि आश्रम में सत्संग हाल, शौचालय, प्रवेश स्थल पर गेट, बेंच आदि का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही आश्रम प्रांगण में बने प्राचीन कुएं का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विपिन पांडेय, विनोद अग्निहोत्री, अमित सिंह, देवेश पांडेय, केशव मिश्रा, अनुग्रह नारायण पाठक सहित कई साधु-संत मौजूद रहे। अंत में भंडारा आयोजित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed