फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLA banner on Gurukul founder's portrait, uproar

स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर लगा दिया विधायक का बैनर, धरने पर बैठे लोग

Tue, 23 Aug 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
MLA banner on Gurukul founder's portrait, uproar
गेट पर योगी मोदी पर लगाया गया वैनर - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। गुरुकुल महाविद्यालय रुद्रपुर के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव शास्त्री की स्मृति में बनाए गए द्वार पर विधायक सलोना कुशवाहा का फोटो लगा बैनर लगाने पर लोग भड़क गए। कन्या गुरुकुल की संचालक व छात्राएं गेट पर धरने पर बैठ गईं। धरनास्थल पर पहुंचीं विधायक ने ठेकेदार की गलती बताते हुए माफी मांगी। करीब पांच घंटे तक धरना चला।
विज्ञापन

गांव रुद्रपुर में गुरुकुल महाविद्यालय का संचालन गुरुकुल के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सत्यदेव शास्त्री के पौत्र अनुभव आर्य कर रहे हैं। परिसर में कन्या गुरुकुल का संचालन शास्त्रीजी की पुत्री कुमारी श्री करती हैं। गुरुकुल जाने के लिए गांव फिरोजपुर के मार्ग पर पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव शास्त्री की स्मृति में एक द्वार बनवाया था। उस पर सत्यदेव शास्त्री का चित्र लगा है। रविवार को द्वार पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा की ओर से नया बैनर लगाया गया। इस पर उनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का भी चित्र है।
विज्ञापन

अनुभव आर्य ने बताया कि विधायक सलोना कुशवाहा से बात करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकीं। बाद में आक्रोशित गुरुकुल की छात्राएं और प्रबंधन के लोग धरने पर बैठ गए। प्रभारी थाना प्रभारी संतोष श्रीवास्तव गुरुकुल पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस बीच विधायक ने टीम भेजकर तत्काल बैनर हटवा दिया। दोपहर करीब एक बजे वह खुद भी गुरुकुल पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ठेकेदार की गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और धरना समाप्त करने की अपील की। उन्होंने छात्राओं के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। इस पर छात्राओं ने कहा कि वे अपने गुरुकुल संस्थापक के अपमान का विरोध कर रही हैं। करीब आधे घंटे की वार्ता के बाद विधायक ने कन्या गुरुकुल संचालिका कुमारी श्री को जल पिलाकर धरना समाप्त कराया। बाद में विधायक कन्या गुरुकुल के अंदर गईं और छात्राओं से भोजन करने का आग्रह किया। इस दौरान एसडीएम राशि कृष्णा भी कुछ देर के लिए वहां पहुंचीं।
बोलीं- ये मेरा क्षेत्र नहीं, फिर भूल सुधारी
विधायक ने कहा कि गुरुकुल उनके विधानसभा क्षेत्र में नहीं है। फिर भी वह यहां आकर अपनी गलती स्वीकार कर रही हैं। इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने उनसे कहा कि यह आपका ही क्षेत्र है। तब उन्होंने अपनी भूल सुधारते हुए कहा, मैं इससे पहले भी गुरुकुल आई हूं और आप सबने वोट देकर मेरा सहयोग किया है।

मैंने करीब 30 स्थानों पर बैनर लगाने के लिए ठेकेदार को ठेका दिया था। ठेकेदार ने गलती से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के चित्र पर बैनर लगा दिया। यह उसने बड़ी भूल की है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मेरे पूज्यनीय हैं। बैनर को हटवा दिया है। -सलोना कुशवाहा, भाजपा विधायक, तिलहर।

विधायक सलोना कुशवाहा कन्या गुरुकुल की संचालिका कुमारी श्री को जल पिलाकर आंदोलन समाप्त कराते हुए

विधायक सलोना कुशवाहा कन्या गुरुकुल की संचालिका कुमारी श्री को जल पिलाकर आंदोलन समाप्त कराते हुए- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed