{"_id":"6a0ca1d57194dd184f07d34e","slug":"mla-accuses-police-of-negligence-demands-action-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-173804-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विधायक का पुलिस पर लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विधायक का पुलिस पर लापरवाही का आरोप, कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
निगोही। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को मकान पर कब्जे को लेकर महिलाओं से मारपीट और अश्लील हरकतें करने के मामले में पुलिस की ढिलाई को लेकर भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष 15 दिन से थाने का चक्कर काट रहा था, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। नामजद कविता और साक्षी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में हाजिर किए जाने पर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों को अभी नहीं पकड़ सकी है।
मामला संज्ञान में आने के बाद विधायक ने कहा कि यदि पुलिस पहले कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह के अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।