{"_id":"699b5e0a613c18426a0974e1","slug":"missing-teenager-found-with-two-youths-from-another-community-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-831792-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दूसरे समुदाय के दो युवकों के साथ मिली लापता किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दूसरे समुदाय के दो युवकों के साथ मिली लापता किशोरी
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। इंस्टाग्राम पर फर्जी नामों से आईडी बनाकर किशोरी को फंसाकर ले जाने वाले कौशांबी के दूसरे समुदाय के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लापता किशोरी भी पुलिस को मिल गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी इंस्टाग्राम आईडी चलाती है। छह माह पहले अमन और मोहित नाम से इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाले दो युवकों से उसकी पहचान हुई और उनसे उसकी बातचीत होने लगी। इसके बाद दोनों ने किशोरी को फंसा लिया। बताया जाता है कि दो दिन पहले एक युवक खुटार पहुंचा और किशोरी को अपने साथ ले गया।
शनिवार को किशोरी के परिवार के लोगों ने तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के परिजनों के साथ कौशांबी में दबिश दी। किशोरी को खोज निकाला। पूछताछ में पता लगा कि दोनों युवक दूसरे समुदाय के हैं। थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने बताया कि किशोरी के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण के प्रयास का आरोप लगाया है। संवाद