फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Miscreants took e-rickshaw by giving intoxicants in cold drink

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा लूट ले गए बदमाश

Sun, 27 Feb 2022 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:28 AM IST
विज्ञापन
Miscreants took e-rickshaw by giving intoxicants in cold drink
ई रिक्शा चालक शोभित से पूछताछ करने का प्रयास करते थाना रामचंद्र मिशन पुलिस। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में बदमाश कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर चालक को पिलाकर उसका ई-रिक्शा लूट ले गए। हरदोई के कोतवाली शाहबाद क्षेत्र के गांव आंझी निवासी शोभित ई-रिक्शा चलाते हैं। शोभित के मुताबिक शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे शाहबाद में दो लोगों ने शाहजहांपुर तक कॉस्मेटिक का सामान ले जाने के लिए ई-रिक्शा बुक किया।
विज्ञापन

हरदोई बाईपास चौराहे पर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गया। आरोपी उसे हाईवे से ताहवरगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर डाल कर ई-रिक्शा ले गए। बेहोशी की हालत में देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। चीता मोबाइल पर ड्यूटी कर रहे सिपाही पहुंचे तो उन्होंने पूछताछ की। नशीला पदार्थ पिलाने के कारण शोभित ठीक से बता नहीं पा रहा था। पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने हरदोई बाईपास चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक के साथ हुई लूट की वारदात को गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल वह पूर्णतया होश में नहीं था। इसी वजह से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। उसके होश में आने के बाद तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और लुटेरों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरवर्णन टी, सीओ सिटी, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed