फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   miscreants shot the grocery merchant on the highway in Shahjahanpur

Shahjahanpur : हाईवे पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी, जान बचाने को घायल ने एक किमी तक दौड़ाई बाइक

Fri, 19 May 2023 02:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 May 2023 02:50 PM IST
सार

किराना व्यापारी गुरुवार रात शाहजहांपुर से अपने घर लखीमपुर जा रहे थे। लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर बरतारा और चकभिटारा गांव के बीच बदमाश उनका पीछा करने लगे। व्यापारी ने बाइक दौड़ाई तो बदमाशों ने गोली मार दी। 

विज्ञापन
miscreants shot the grocery merchant on the highway in Shahjahanpur
घायल किराना व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार रात किराना व्यापारी को गोली मार दी। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए। घायल व्यापारी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के जेबीगंज थाना क्षेत्र के बलिया निवासी कपिल गुप्ता (25) किराना व्यापारी है। बृहस्पतिवार को वह खरीदारी करने शाहजहांपुर आए थे। रात नौ बजे बाइक से लौट रहे थे। लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर बरतारा और चकभिटारा गांव के बीच बाइक सवार बदमाश उनका पीछा करने लगे। 
विज्ञापन


कपिल गुप्ता ने बदमाशों को पीछा करता देख बाइक की रेस बढ़ा दी। इस पर बदमाश भी तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने लगे।  बाइक पर तीन बदमाश सवार थे। एक ने कपिल की बाइक को लात मारने का प्रयास किया। नाकाम होने पर पीछा कर रहे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल व्यापारी ने एक किमी दौड़ाई बाइक 

कपिल के कमर में गोली लगी, लेकिन वह हिम्मत दिखाते हुए गोली लगने के बाद करीब एक किलोमीटर तक बाइक चलाते रहे। पुलिस को देखकर बाइक रोकी तो वहीं पर गिर गए। कपिल का लहूलुहान देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने उन्हें आनन फानन राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, घायल किराना का उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। बताया गया कि बाइक सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से पीछा किया था। नाकाम होने पर गोली मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed