फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Miscreants looted cash and mobile phone from bank manager

Shahjahanpur News: बैंक प्रबंधक से बदमाशों ने नकदी और मोबाइल फोन लूटा

Sat, 06 Sep 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted cash and mobile phone from bank manager
परौर। बैंक ऑफ बड़ौदा की खजुरी शाखा से ड्यूटी करके कैशियर के साथ बाइक से आवास पर लौट रहे शाखा प्रबंधक रत्नेश जोशी को शुक्रवार की रात घात लगाए बैठे बदमाशों ने रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनकी जेब में रखे पांच हजार रुपये समेत मोबाइल फोन लूट लिया और धमकाते हुए भाग गए।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने सात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कलान थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह कैशियर के साथ एक ही बाइक से जा रहे थे। बाइक जैसे ही बाराकलां के नजदीक पहुंची, वहां घात लगाए बैठे बदमाशों ने बाइक रोक कर लूटपाट शुरू कर दी। उन्होंने यह भी बताया कि एक इको कार घटनास्थल पर रोड के किनारे खड़ी थी और उसी के अंदर बैठे बदमाश उनकी बाइक देख बाहर निकलकर रोड पर आ गए। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र के अनुसार, घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इसलिए जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed