फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ministers getting portfolio will increase the pace of development

खन्ना को वित्त और जितिन को पीडब्ल्यूडी मंत्रालय मिलने से जनपद में बढ़ेगी विकास की रफ्तार

Tue, 29 Mar 2022 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ministers getting portfolio will increase the pace of development
सुरेश कुमार खन्ना को वित्त मंत्री बनाए जाने पर लखनऊ का स्वागत करते शाहजहांपुर के राठौर समाज के लो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। योगीराज 2.0 की शपथ ग्रहण के बाद से मंत्रियों के विभागों पर हर खास-ओ-आम की निगाह टिकी थी। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और जितिन प्रसाद के मंत्रालय को लेकर सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं आस लगाए बैठे थे। सोमवार देर शाम को मंत्रालय का आवंटन कर दिया गया। सुरेश खन्ना को एक बार फिर से वित्त मंत्रालय दिया गया। जबकि जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर को सहकारिता मंत्रालय मिला।
विज्ञापन

तीनों मंत्रियों को बेहतर मंत्रालय मिलने से जनपद में विकास की रफ्तार बढ़ेगी। भाजपा से सदर विधानसभा से प्रत्याशी सुरेश खन्ना ने नौवीं बार शानदार जीत दर्ज की। खन्ना योगी के काफी करीबी माने जाते हैं। योगी सरकार में उनका कद काफी ऊंचा होने के नाते उन्हें अच्छा विभाग मिलने की संभावना थी। वहीं दूसरी तरफ चुनाव में ब्राह्मण वोटों को एकजुट कर भाजपा के पक्ष में करने में जितिन प्रसाद ने काफी ज्यादा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। जितिन कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा से वह एमएलसी हैं।
विज्ञापन

रुहेलखंड का ब्राह्मण चेहरा होने के नाते जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग मंत्रालय मिला है। खन्ना के वित्त और जितिन के पीडब्ल्यूडी मंत्री बनने के बाद जनपद के लोगों में काफी उत्साह है। माना जा रहा है कि अब जनपद की विकास योजनाओं को पंख लग सकेंगे। अधूरे पड़े विकास कार्यों भी जल्द ही पूरे होने की उम्मीद बढ़ गई है। खन्ना के रहते जनपद के विकास के लिए बजट का अभाव नहीं रहेगा। वहीं जितिन के पीडब्ल्यूडी मंत्री होने से विकास कार्य काफी तेज गति से हों सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारी को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर को सहकारिता मंत्रालय मिलने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिलेगी। उसका पूरी तरह से निर्वहन करेंगे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने वाली विचारधारा के तहत काम किया जाएगा। गरीब, मजदूर, किसानों के हितों के लिए कार्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति के लिए डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। जिससे समाज में खुशहाली आ रही है।

राठौर समाज ने कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत
जनपद के राठौर समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का लखनऊ में बुके देकर स्वागत किया। खन्ना ने सभी को आश्वस्त किया कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कोई कसर नहीं आने दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ सेठ एंक्लेव स्थित आवास पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष व राज्यमंत्री के भाई डीपीएस राठौर ने आतिशबाजी जलाकर खुशियां मनाई।

जेपीएस राठौर को सहकारिता मंत्री बनाए जाने पर शाहजहांपुर में मिठाई बांटते उनके भाई डीपीएस राठौर ?

जेपीएस राठौर को सहकारिता मंत्री बनाए जाने पर शाहजहांपुर में मिठाई बांटते उनके भाई डीपीएस राठौर ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed