फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minimum mercury rises by 7.7 degrees Celsius in two days, no further relief

Shahjahanpur News: दो दिन में 7.7 डिग्री सेल्सियस चढ़ा न्यूनतम पारा, आगे भी राहत नहीं

Sun, 09 Jun 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 09 Jun 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Minimum mercury rises by 7.7 degrees Celsius in two days, no further relief
रेलवे स्टेशन रोड पर धूप से बचने के लिए रूमाल से सर ढककर जाते युवा। संवाद
शाहजहांपुर। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दो दिन में न्यूनतम तापमान में 7.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से लोग रात में भी गर्मी से राहत नहीं पा रहे हैं। दिन में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आर्द्रता बढ़ने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा।
विज्ञापन

-------
चार दिन से तापमान में हो रही वृद्धि
बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। साथ ही हल्की बूंदाबांदी हुई थी। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 21.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके बाद फिर से तापमान में वृद्धि होनी शुरू हो गई। दो दिन में न्यूनतम तापमान में 7.7 और अधिकतम में 3.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed