{"_id":"68cd5cf19c847b8db70145c1","slug":"mini-marathon-tomorrow-winner-will-get-rs-21000-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-153141-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मिनी मैराथन कल, विजेता को मिलेंगे 21 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मिनी मैराथन कल, विजेता को मिलेंगे 21 हजार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र की नमो युवा मैराथन का आयोजन 21 सितंबर को सुबह छह बजे किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत मैराथन होगी।
भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने बैठक में बताया कि प्रधानमंत्री का सदैव संकल्प रहा है कि भारत का युवा शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बने। फिट इंडिया, हिट इंडिया का उनका विजन देश की नई पीढ़ी को प्रेरित कर रहा है। इसी उद्देश्य से नमो युवा मैराथन का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि मैराथन की शुरुआत ओसीएफ के स्वर्ण जयंती गेट से होगी।
4.2 किलोमीटर की दौड़ होगी। इसमें विजेता को 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। द्वितीय को 11 व तीसरे को 51 सौ रुपये का पुरस्कार मिलेगा। मैराथन का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना करेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री लक्ष्मी रुद्रकांत अवस्थी, संयोजक अजय यादव, अभिषेक सागर आदि मौजूद रहे। संवाद