फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mill Seal will be auctioned after 5 crore arrears

पांच करोड़ बकाया होने पर मिल सील, नीलामी होगी

Thu, 07 Dec 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Thu, 07 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
 Mill Seal will be auctioned after 5 crore arrears
mil seal - फोटो : amar ujala
ऋण अदा न करने पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने की कार्रवाई
विज्ञापन


पांच करोड़ रुपये का बकाया न चुकाने पर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा चौक ने राइस मिल को सील कर दिया है और उसके गोदाम को भी कब्जे में ले लिया। अब इनकी नीलामी करके ऋण की राशि वसूल की जाएगी। कार्रवाई से मिल के मालिकों में हड़कंप है।

बंडा स्थित मैसर्स श्याम जी वेयर हाउस और श्याम जी इंटर प्राइजेज पर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा चौक का करीब पांच करोड़ रुपया बाकी है। दोनों फर्मों को बार-बार नोटिस भी दिया गया। इसके बाद भी बकाया भुगतान में कोई दिलचस्पी नहीं ली गई। पांच करोड़ की रकम वसूल करना बैंक के लिए चुनौती बन गया। मामला पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। यहां से अनुमति मिलने के बाद बैंक के शाखा प्रबंधक एसके टंडन, एडवांस अफसर मुकेश कुमार, रिकवरी अफसर धीरज दीक्षित ने बृहस्पतिवार को दोनों फर्मों को सील कर इनको अपने कब्जे में ले लिया। शाखा प्रबंधक एसके टंडन ने बताया कि दोनों फर्मों की नियमानुसार नीलामी कर बैंक ऋण की रकम वसूल करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed