{"_id":"68a61a285fc04cc3590fef89","slug":"middle-aged-woman-accused-of-luring-teenager-into-love-trap-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-150814-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अधेड़ महिला पर किशोर को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अधेड़ महिला पर किशोर को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप
विज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीय महिला पर 17 वर्ष के किशोर को प्रेमजाल में फंसाकर बाहर ले जाने का आरोप लगाते हुए किशोर के परिजनों ने उसके मकान पर ताला जड़ दिया।
गांव के एक व्यक्ति की ढाई साल पहले मौत हो जाने पर महिला की गांव के ही किशोर से नजदीकियां बढ़ गईं। महिला के तीन पुत्रियां हैं, एक की शादी हो चुकी है। चार माह पूर्व महिला और किशोर मजदूरी के लिए जम्मू कश्मीर चले गए। अब दोनों उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में काम कर रहे हैं।
महिला के पुत्र का आरोप है कि किशोर के परिजनों ने एक माह पूर्व उसे और दो बहनों को घर से निकालकर ताला जड़ दिया। जानकारी होने पर मां ने पुवायां आकर तहरीर दी और दोनों बहनों को लेकर वापस ऊधमसिंह नगर लौट गईं। किशोर के परिजन मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रहे हैं। कह रहे हैं कि किशोर के घर आने पर ही ताला खोला जाएगा। बुधवार को महिला के पुत्र को थाने बुलाया गया था, लेकिन दूसरा पक्ष ताला खोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।