{"_id":"316f14222dc43937ce24d8d3e1456396","slug":"mid-murdered-bodies-dumped-in-the-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की हत्या कर शव नाले में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की हत्या कर शव नाले में फेंका
सेहरामऊ दक्षिणी।
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव डींगुरपुर में बृहस्पतिवार की रात खेत की रखवाली को गए 55 वर्षीय हरद्वारी लाल की किसी ने हत्या करके शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बेटे राधेश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह पिता हरद्वारी के साथ तालाब में लगी सिंघाड़े की फसल की रखवाली करने गया था। वह खेत पर रुक गया। वहां से पिता जानवरों को भगाने के लिए सरसों के खेत पास आग जलाने चले गए। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आए तो उन्हें खेत पर देखने गया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। सुबह परिवार वालों के साथ तलाश करने पर सरसों के खेत से करीब ढाई सौ मीटर दूर सिवई के नाले में हरद्वारी का शव पड़ा मिला। शव पट अवस्था में पड़ा हुआ था। पीठ पर गमछे की पोटली में टार्च, चादर और चप्पल रखी हुईं थी। सिर पर घाव के चार-पांच निशान थे। शव के पास मामूली सा खून पड़ा हुआ था। इससे लगता है उनकी हत्या करके शव फेंका गया है और सामान की पोटली बनाकर पीठ पर रख दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हरद्वारी का शव मिलने के बाद उनके घर में मातम छा गया। पत्नी ममता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की महिलाएं उन्हें ढांढस बांधकर चुप कराने का प्रयास कर रहीं हैं। मृतक दो बेटे और अशोक और राजकुमार हैं।
एसओ शाहिद अली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।