फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Metropolis to stop the exodus of workers

महानगरों की ओर श्रमिकों का पलायन रोकना जरूरी

Sat, 04 Jul 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 04 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Metropolis to stop the exodus of workers
बड़े शहरों की ओर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का पलायन रोकने के संबंध में किए गए शोध के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चंद्रकांता का कहना है कि देश के छोटे शहरों में कृषि, हस्तकला और अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर विकसित किए जाने चाहिए। माता-पिता के साथ छुट्टियां बिताने आईं डॉ. चंद्रकांता ने महिला मजदूरों को हस्त कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें कुशल कामगार की श्रेणी में लाए जाने की जरूरत भी बताई।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान में अनुदेशक पद पर कार्यरत मानेंद्र सिंह वर्मा और सविता देवी की चार संतानों में दूसरे नंबर की चंद्रकांता ने अधिकांश पढ़ाई शाहजहांपुर के आर्य महिला इंटर कॉलेज और जीएफ कॉलेज से की। इंटरमीडिएट उत्तराखंड के काशीपुर शहर से किया। भूगोल में एमए और एमफिल करने के बाद वर्ष 2010 में देश की राजधानी दिल्ली जाना हुआ तो वहां असंगठित मजदूरों की सरकार के स्तर से उपेक्षा होते देख श्रमिकों की दशा को ही उन्होंने अपने शोध का विषय बना लिया।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रकांता के अनुसार शोध से पता चला कि मजदूरों के मूल निवास और आसपास काम के अवसर बेहद कम होने के कारण वह महानगरों की ओर भागने को विवश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में वहां के संसाधनों पर आधारित छोटे उद्योगों का विकास हो तो श्रमिकों को अपना गांव और घर नहीं छोड़ना पड़ेगा। उनकी रिसर्च को यूनाइटेड नेशंस के सहयोग से फ्रांस, केन्या, स्वीडन, फिनलैंड आदि देशों में भी ख्याति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed