फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mercury Nears 40 Degrees; Easterly Winds Push Up Humidity

Shahjahanpur News: पारा पहुंचा 40 डिग्री के पास, पूर्वी हवा ने बढ़ाई उमस

Thu, 16 Apr 2026 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mercury Nears 40 Degrees; Easterly Winds Push Up Humidity
धूप से बचाव के लिए मुंह को कपड़े से ढककर वाहन चलाते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। तेज धूप और पूर्वी हवा से उमस बढ़ गई। लोग धूप से बचते हुए नजर आए। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, वायुदाब बढ़ने और पूर्वी हवा के असर से तापमान में वृद्धि होगी। मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्था के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पछुआ हवा की जगह अब पूर्वी हवा चलने लगी है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.8 की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब आठ मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 42 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। शुक्रवार को सामान्य से तेज पूर्वी हवा चलने के साथ तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed