फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mercury dropped due to 8 mm rain, clouds will remain for two days

Shahjahanpur News: आठ एमएम बारिश से गिरा पारा, दो दिन छाए रहेंगे बादल

Sun, 12 May 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 12 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped due to 8 mm rain, clouds will remain for two days
शाहजहांपुर। शनिवार सुबह करीब एक घंटे की बारिश के कारण पारा गिरने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। इसके बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन



शुक्रवार रात को तेज ठंडी हवा चलने लगी थी। शनिवार सुबह काले बादल छा गए। सुबह करीब साढ़े सात बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई। थोड़ी देर में बारिश तेज हो गई। करीब एक घंटे तक बारिश होती रही। शनिवार को 8.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। दोपहर में तेज धूप निकली तो लोगों को उमस ने परेशान किया। अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 12 या 13 मई को बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही थी लेकिन शनिवार को ही बारिश हो गई। रविवार और सोमवार को बादल छाए रहेंगे। मौसम में नमी बनी रहेगी। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश की संभावना न के बराबर है। इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed