{"_id":"6a2b0b0cb798f3d4de0de117","slug":"mercury-dropped-by-78-degrees-following-rain-accompanied-by-a-storm-weather-turned-pleasant-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-175876-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आंधी के साथ हुई बारिश से 7.8 डिग्री लुढ़का पारा, मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आंधी के साथ हुई बारिश से 7.8 डिग्री लुढ़का पारा, मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन
बुधवार रात शहर में होती बारिश व गुजरते वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। तेज आंधी के साथ बुधवार को देर रात हुई झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन को काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री घटकर 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री घटकर 23.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। सुबह से नम हवा चलने से सूर्योदय के काफी देर बाद तक मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वायुदाब बढ़ जाने से शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहने के बावजूद धूप निकलने से मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है।
बुधवार को दिन भर सूरज आग का गोला बनकर जनजीवन को झुलसाता रहा। सूर्यास्त के कई घंटे बाद तक वातावरण में धूप की तपिश का असर उमस के तौर पर बना रहा, लेकिन रात नौ बजे के बाद मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी। पुरवाई के मंद झोंके चलने के साथ काले-भूरे बादल घिरने लगे।
रात करीब दस बजे लोगों को अपने मोबाइल पर अलर्ट टोन के साथ तेज आंधी और बारिश के चेतावनी संदेश मिलने शुरू हुए तो जरूरी कामों से बाहर निकले लोग घरों को लौट पड़े। रात करीब 11 बजे से हवा के झोंके अंधड़ में बदलने के साथ बादल भी गरजने-चमकने लगे। कुछ देर बाद ही लगभग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने लगी।
विज्ञापन
रुक-रुककर हुई बारिश का दौर करीब दो घंटे तक चला। इस दौरान आठ मिमी बारिश होने से हवा में आर्द्रता 55 से बढ़कर 75 फीसदी हो गई। इससे पारा तेजी से लुढ़क गया। इस वजह से मौसम ठंडा हुआ तो आधी रात के बाद लोगों को एसी और कूलर बंद करने पड़ गए।
हालांकि, बृहस्पतिवार दिन में 11 बजे के बाद बादल छटने और धूप निकलने से पैदा हुई उमस परेशान करने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बारिश से तापमान में एकाएक गिरावट आई है और हवा में बढ़ी नमी ने गर्मी कम कर दी है। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार की शाम बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से 15 अंक बढ़ गया है। इसे देखते हुए शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज हवा से ठहर नहीं पाएंगे। ऐसे में धूप निकलने और मौसम शुष्क बने रहने से गर्मी फिर तेजी से बढ़ेगी।