फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Merchants Suffer Losses Due to Falling Trees

Shahjahanpur News: पेड़ गिरने से व्यापारियों को नुकसान

Tue, 19 May 2026 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Merchants Suffer Losses Due to Falling Trees
रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक को ज्ञापन देते व्यापारी नेता। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े पेड़ को गिराए जाने के दौरान हुए व्यापारियों के नुकसान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियाें ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को शिष्टमंडल ने डीआरएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक अमरेंद्र गौतम को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने संयुक्त रूप से बताया कि रेलवे प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना और बिना बिजली निगम से समन्वय स्थापित किए स्टेशन मार्ग को बंद कर पेड़ काटने का काम शुरू कर दिया। इस कारण रेल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। दुकानों पर भारी-भरकम डाल गिरने से व्यापारियों का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, आकाशदीप गुप्ता, इकबाल खां, हनी सिंह, रेहान मिर्जा, संजय गुप्ता, अरविंद, मोइन खां के अलावा पीड़ित व्यापारी प्रीत, हरीश अरोरा, भगवान दास, राजू मेंदीरत्ता, नंदकिशोर, दयाल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रितेश कुमार आनंद को पत्र देकर मामले से अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed