फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Merchant Swabhiman Yatra coming on 25th September will be welcomed

Shahjahanpur News: 25 सितंबर को आने वाली व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का होगा स्वागत

Sun, 10 Sep 2023 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Merchant Swabhiman Yatra coming on 25th September will be welcomed
शाहजहांपुर में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मौजूद व्यापारी। संवाद
उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बनाई गई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिला महामंत्री नाजिम खान के प्रतिष्ठान पर हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि व्यापारी समाज के सहयोग और समर्पण से ही संगठन 50वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।
बोले, इस वर्ष तमाम कार्यक्रमों के साथ संगठन स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। जिसके प्रथम चरण में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा 50 जिलों में निकाली गई थी, जिसे नगर निगम के चुनाव में आचार संहिता के कारण स्थगित किया गया था। दोबारा 21 सितंबर से 10 अक्तूबर तक द्वितीय चरण की व्यापारी स्वाभिमान यात्रा बरेली से 21 सितंबर से आरंभ होगी।
विज्ञापन

जोकि पीलीभीत, लखीमपुर, हरदोई होते हुए 25 सितंबर को सुबह शाहजहांपुर आएगी। रात्रि विश्राम के बाद 26 सितंबर को बदायूं के लिए प्रस्थान करेगी। 24 दिसंबर को बरेली में व्यापारी समाज की सभा होगी। नगर अध्यक्ष संजीव राठौर ने कहा कि जिले में 25 सितंबर को आने वाली व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का व्यापारी समाज स्वागत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महामंत्री अतुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सेठी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल रैना, युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव वल्लभ गुप्ता, नगराध्यक्ष शकील अहमद, जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed