फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mentally disturbed man dug up dead body from grave

मानसिक मंदित ने कब्र से खोद निकाला शव, पुलिस ने फिर दफन कराया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed man dug up dead body from grave
बंडा (शाहजहांपुर)। बुधवार सुबह मौत के बाद दफन किए गए युवक के शव को बृहस्पतिवार को मानसिक मंदित युवक ने खोद निकाला और जिंदा करने का दावा करने लगा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने परिवार के लोगों की मदद से शव का फिर से अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
खुटार के गांव मोहनपुर में बुधवार सुबह 21 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने गोमती नदी के तट पर बंडा क्षेत्र में सुनासिरनाथ स्थान से कुछ दूर गड्ढा खोदकर युवक का शव दफना दिया था। बंडा के गांव ददिउरी का एक युवक अंतिम संस्कार के समय मौके पर मौजूद था। वह मृतक को जिंदा कर देने का दावा कर रहा था। बाद में मृतक के परिवार के लोग मौके से चले गए। बृहस्पतिवार को कुछ लोग सुनासिरनाथ स्थान पर पहुंचे तो उनकी नजर कुछ दूर बैठे युवक पर पड़ी। पास जाकर देखा तो युवक कब्र खोद कर शव को निकालकर बैठा था और मृतक को जिंदा कर देने का दावा कर रहा था। लोगों ने मामले की सूचना बंडा पुलिस को दी। सूचना पाकर बंडा के थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी पाकर मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में पता चला कि शव निकालने वाले युवक की पत्नी की तीन माह पूर्व मौत हो गई थी, इसके बाद से युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। परिवारवालों ने शव को फिर से दफना दिया और किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव निकालने वाला युवक मानसिक रूप से परेशान है। परिवार के लोगों से कहा गया है कि ई पास बनवाकर उसे इलाज के लिए ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed