{"_id":"69dbe9273164f23b730e5098","slug":"members-of-the-banjara-community-were-sensitized-regarding-education-and-de-addiction-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-170455-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंजारा समाज के लोगों को शिक्षा व नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंजारा समाज के लोगों को शिक्षा व नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
कांट में सम्मेलन के दौरान एकजुटता दिखाते ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच के पदाधिकारी। स्
कांट। एक बरातघर में रविवार को ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच की ओर से शिक्षा और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि बहेड़ी के विधायक अताउर्रहमान ने समाज की तरक्की के लिए सभी से अपने बच्चों को पर्याप्त शिक्षा दिलाने और हर तरह के नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
उन्होंने बंजारा समाज में शिक्षा के पिछड़ेपन को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। गोरखपुर से आए प्रोफेसर अतहर हुसैन की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुरादाबाद से आए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाम रजा, राष्ट्रीय सलाहकार तसव्वर अली, डॉ. मेंहदी हसन, मध्यांचल के प्रदेश अध्यक्ष रब्बुल हसन, कमाल अख्तर आदि ने भी समाज के लोगों से बच्चों को शिक्षित बनाने और नशा नहीं करने की सलाह दी।
विज्ञापन
संचालन प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल गनी बंजारा ने किया। मंच के राष्ट्रीय महासचिव रिसाल तबरेजी, असलम मुरादाबादी, रियासत अली, अतीक अहमद, फुरकान आदि मौजूद रहे।