फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mela pospond

कार्तिक मेला ढाई घाट फिर से स्थगित करने की तैयारी

Wed, 03 Nov 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
mela pospond
मेला ढाईघाट तट का निरीक्षण करते अधिकारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कार्तिक मेला ढाईघाट एक बार फिर स्थगित करने की तैयारी है। मंगलवार को मेला स्थल के चयन को पहुंचे उप जिलाधिकारी सतीश चंद्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, अपर मुख्य अधिकारी महावीर यादव ने मेला मार्ग पर कीचड़ होने का वास्ता देकर मेला स्थगित करने की मंशा व्यक्त की।
विज्ञापन

कार्तिक मेले का आयोजन पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित कर दिया था। इस वर्ष भी पहले कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने मेला स्थगित किये जाने की घोषणा कर दी थी। बाद में जनभावनाओं के मद्देनजर मेले के आयोजन की अनुमति दे दी गई। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, एसडीएम/मेला मजिस्ट्रेट सतीश चंद्रा, अपर मुख्याधिकारी महावीर सिंह यादव, जेई सुरेश चंद्र ने क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य अनिरुद्ध यादव दीपक, ओमपाल सिंह कुशवाहा, रवीशपाल सिंह कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी आदि के साथ ढाईघाट गंगातट पर बैठक की।
विज्ञापन

इसमें मेला स्थल और मेला मार्ग पर लगभग सौ मीटर कच्चे रास्ते पर कीचड़ होने का कारण बताकर मेला स्थगित करने की मंशा जाहिर की। हालांकि मेले में अस्थाई सड़क, आवास, शौचालय आदि का कई दशक से निर्माण कार्य करवाने वाले अख्तर मियां ने अधिकारियों के निर्णय पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि कई बार रास्ते में जलभराव होने पर कच्ची पुलिया बनाकर मेला करवाया गया। इस बार मामूली कीचड़ में मेला स्थगित करना समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय सपा विधायक शरदवीर सिंह के मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह ने भी मेला लगवाने की मांग शासन प्रशासन से की है। बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख पंकज गुप्ता ने भी मेला न लगने पर नाराजगी जताई है। ढाईघाट मेला स्थल पर कीचड़ है। पार्किंग स्थल पर भी तीन-तीन फुट बारिश और बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इससे पार्किंग की समस्या को देखते हुए सभी अधिकारियों ने मेला स्थगित करने की संस्तुति की है।
- महावीर सिंह यादव, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed