फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Meerut and Agra won the football matches.

Shahjahanpur News: फुटबाल में मेरठ और आगरा ने जीते मुकाबले

Sat, 27 Sep 2025 05:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:08 PM IST
सार

शाहजहांपुर स्थित 25 यूपी एनसीसी बटालियन के कैंप में शुक्रवार को रोमांचक फुटबॉल मुकाबले हुए। आगरा और मेरठ की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत लिए। इस आयोजन से कैडेट्स में अनुशासन और एकता का संदेश भी दिया गया।

विज्ञापन
Meerut and Agra won the football matches.
कैंट में एनसीसी कैंप में फुटबाल में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत: एनसीसी

विस्तार

शाहजहांपुर। 25 यूपी एनसीसी बटालियन में एनसीसी के कैंप में शुक्रवार को फुटबाल में रोमांचक मुकाबले हुए। कैडेट्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर बाजी मारी। मेरठ और आगरा ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।
विज्ञापन

सुबह दैनिक शारीरिक व्यायाम के बाद फुटबाल मैच कराए गए। पहले मैच में आगरा के कैडेट्स का पहला शुरुआत से भारी रहा। काफी कोशिश कर अलीगढ़ ने एक गोल किया। बाद में आगरा ने 5-1 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच मेरठ और वाराणसी-बी टीम के मध्य कराया। इसमें मेरठ की टीम हावी रही। टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दोपहर में कैडेट्स को मानचित्र बोध, ड्रिल, दूरी का अनुमान लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस बीच कैडेट्स के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता कराई गई। कैंप कमांडेंट कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी का आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन है। इसके प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कैडेट्स का शिविर में भाग लेना अनिवार्य है। इस मौके पर सूबेदार मेजर सुनील सिंह रावत, लेफ्टिनेंट अलका मेहरा, सूबेदार सरवनन आदि मौजूद रहे।

कैंट में एनसीसी कैंप में फुटबाल में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: एनसीसी

कैंट में एनसीसी कैंप में फुटबाल में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: एनसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed