फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Medhavion the SP distributed school bags

मेधावियों को एसपी ने बांटे स्कूल बैग

Fri, 04 Sep 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 04 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Medhavion the SP distributed school bags
डीएम के महत्वकांक्षी प्रयास ‘मेरा स्कूल बैग मेरी शान’ के तहत बंडा और खुटार ब्लाक के मेधावी छात्र-छात्राओं को होने वाले स्कूल बैग वितरण करने का कार्यक्रम नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में किया गया। साथ ही यूनिफार्म का वितरण भी हुआ। इसमें एसपी ने मेधावियों को स्कूल बैग बांटे। बैग पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन

बैग और यूनिफार्म वितरण कार्यक्रम में एसपी बबलू कुमार बतौर मुख्य अतिथि और एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस दौरान एसपी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की बात समझाई। साथ ही स्काउट गाइड कार्यों की सराहना की। बीएसए राकेश कुमार ने पूरे कार्यक्रम से सभी को अवगत कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की व्यवस्था करने वालों में खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) संजय शुक्ला, बीईओ नगर शुचि गुप्ता, संतोष कनौजिया, वित्त एवं लेखाधिकारी एसएसए प्रेमपाल सिंह, जिला समन्वयक इंद्रेश सिंह, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, अनीता तिवारी, प्रशस्ति सक्सेना, सीमा आहूजा, रामकरन, इमरान सईद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed