फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mawa had destroyed five quintals of sophistication in doub

मिलावट के शक में पांच क्विंटल मावा कराया नष्ट

Wed, 21 Oct 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 21 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन

शाहजहांपुर। त्यौहारों पर खानपान की चीजों में मिलावट रोकने को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शुरू किए गए सैंपलिंग अभियान के तहत मंगलवार सुबह अफसरों ने केरूगंज की खोया मंडी में छापा मारा। टीम को देख वहां दुकानदारों में भगदड़ मच गई। माल से भरी डलिया छोड़कर भागे विक्रेताओं का पांच क्विंटल मावा अफसरों ने जब्त करके नष्ट करा दिया।

विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार स्टाफ के साथ खोया मंडी पहुंचे। तब तक गांवों से विक्रेताओं के आने का सिलसिला जारी था और वहां मावा की खरीद फरोख्त चल रही थी। गाड़ी से अफसरों को उतरते देख विक्रेताओं में बेचैनी फैल गई। कार्रवाई से बचने को कुछ नहीं सूझा तो मावा से भरी डलिया मंडी में छोड़कर इधर-उधर के रास्तों पर भाग निकले।
विज्ञापन

दुकानदारों को भागते देख अफसरों को उनके द्वारा मोके पर छोड़े गए मावा की गुणवत्ता को लेकर संदेह हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने लावारिस मिला मावा जब्त करके एक जगह इकट्ठा कराया और उसके बाद नष्ट करा दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी टीआर रावत ने बताया कि छापेमारी के दौरान मंडी में मौजूद मिले नीरज गुप्ता, रवींद्र यादव, गुड्डू और ओमपाल की दुकान से मावा के चार नमूने सील करके जांच को भेजे गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार मिलावट विरोधी अभियान की कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed