फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman's body found hanging on a noose, dowry murder report

फंदे पर लटकता मिला विववाहिता का शव, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Apr 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging on a noose, dowry murder report
खुटार। खुटार के गांव रौतापुर कलां निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी 26 वर्षीय आरती देवी की मौत के मामले में पिता ने दामाद सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरती देवी का शव बृहस्पतिवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटकता पाया गया था। परिजन ने शव को फंदे से उतार लिया था। घटना के बाद आरती देवी का पति धर्मेंद्र कुमार, जेठ प्रमोद कुमार और ससुर बालकराम घर से गायब हो गए थे। सूचना पाकर आरती देवी के पिता जनपद पीलीभीत के थाना माधोटांडा के गांव भैरो कलां निवासी बसंतलाल भी गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया था।
विज्ञापन

बसंतलाल के अनुसार उन्होंने आरती देवी की शादी तीन साल पूर्व धर्मेंद्र के साथ की थी। ससुराल के लोग बाइक की मांग को लेकर आरती देवी का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते थे। बुधवार रात 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि ससुराल के लोगों ने आरती देवी की हत्या कर दी है और शव घर पड़ा हुआ है। वह मौके पर पहुंचे तो आरती देवी मृत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंतलाल का आरोप है कि पुत्री के ससुरालियों ने एक राय होकर उनकी बेटी को मार दिया। मौका मुआयना करने पहुंचे सीओ पुवायां बीएस वीरकुमार ने बताया कि बसंतलाल की तहरीर पर आरती देवी के पति धर्मेंद्र कुमार, जेठ प्रमोद, ससुर बालकराम, ननद सुदामा देवी और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed