फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 16 Oct 2025 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
दिव्या का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के पिलुआ गांव निवासी प्रदीप की 21 वर्षीय पत्नी दिव्या की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति प्रदीप के अनुसार, पत्नी ने उससे मायके चलने की बात कही थी। दीपावली के बाद चलने की बात से नाराज होकर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं, मायके वालों का आरोप है कि दिव्या को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


दिव्या के पति प्रदीप ने बताया कि वह बियर कंपनी में काम करता है। दीपावली पर उसे छुट्टी नहीं मिल रही थी। पत्नी उससे मायके चलने की जिद कर रही थी। पत्नी से कहा था कि रुपये मिलने पर दीपावली बाद चलेंगे। कुछ दिन रुक लेंगे। इस पर पत्नी नाराज हो गई और मोबाइल तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने दिव्या को समझाया तो वह खाना खाकर सो गई। दूसरे दिन बुधवार की सुबह दो माह के बच्चे को खिलाने के दौरान पत्नी की तबीयत बिगड़ी। पूछने पर पत्नी ने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। यह बात सुनकर पैरो तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पत्नी को कई अस्पतालों में ले जाकर दिखाया, लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए। इस बीच पत्नी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलहर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी विशेश्वर सिंह ने बताया कि बेटी दिव्या की शादी दो साल पूर्व कलान थाना क्षेत्र के पिलुआ गांव निवासी प्रदीप सिंह के साथ की थी। आरोप है कि दामाद शादी के बाद से बेटी को दहेज के लिए परेशान कर रहा था। बेटी की मौत बुधवार की सुबह हो गई थी, लेकिन सूचना शाम को दी गई।
देर रात नोएडा से घर पहुंचकर परिवार के साथ बेटी की ससुराल गए। देखा कि बेटी जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके ससुराल वाले नदारद थे। बेटी के शरीर व चेहरे पर चोट के निशान थे। आरोप है कि बेटी को दहेज के लिए मार दिया गया है। दिव्या की मां ममता देवी ने बताया कि मंगलवार को बेटी ने फोन कर बताया था कि सास परेशान कर रही है। रसोई से बाहर निकाल दिया है और मारपीट की है।

ममता ने बताया कि शादी के बाद बेटी अपने पति संग नोएडा में रहती थी। अभी दस माह से यहां रह रही थी। बताया कि दिव्या के दो माह के बेटे का अभी नामकरण भी नहीं हुआ है। थाना प्रभारी प्रभाष चंद्र ने बताया कि तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

दिव्या का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

दिव्या का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed