{"_id":"665c5dd188793b1a58043e36","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-shahjahanpur-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायकेवालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायकेवालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Sun, 02 Jun 2024 05:26 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:26 PM IST
सार
शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसके मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
जूली का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव पन्नामपुर निवासी मनोज की 25 वर्षीय पत्नी जूली की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
निगोही थाना क्षेत्र के गांव गंगा जमुनी निवासी कल्याण ने अपनी बेटी जूली का विवाह करीब पांच साल पहले किया था। रविवार की रात करीब दस बजे उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने शरीर में चोटों के निशान देखकर हत्या का आरोप लगाया। चचेरे भाई अजीत ने बताया कि मनोज बुलेट बाइक की मांग कर रहा था। इसीलिए वह जूली को परेशान करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन