{"_id":"651f0b9762d84fce0a06c5b8","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-5912-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
Fri, 06 Oct 2023 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
कलान। थाना क्षेत्र के आंधीदेई गांव निवासी ओमवीर की पत्नी सविता (22 वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष को शव घर में पड़ा मिला। मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
ओमवीर की शादी करीब डेढ़ साल पहले कांट थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी सविता के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। आए दिन विवाद होने के साथ कई बार पंचायत भी हुई। बुधवार को उसकी मौत की सूचना पर भाई राजेश व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें शव मकान में पड़ा मिला। मायके पक्ष की सूचना के बाद पुलिस ने भी जांच की। इस मामले में राजेश ने पुलिस को बताया कि दहेज के लिए उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मारपीट के दौरान सविता ने ओमवीर को दांत से काटा था : बताते हैं कि चार दिन पहले सविता का उसके पति एवं परिजन से विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान सविता ने अपने पति ओमवीर के हाथ-पैर में दांत से काट लिया था। महिला की मौत की सूचना पर नायब तहसीलदार पूनम मधुकर व फोरेंसिक यूनिट भी पहुंची। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है।