फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman dies in in-laws house... Dowry death report filed

Shahjahanpur News: ससुराल में विवाहिता की मौत... दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 Apr 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in in-laws house... Dowry death report filed
थाना आरसी मिशन में बैठे मृतका रेखा के पिता शेष सिंह और अन्य परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : कृ​​​षि मंडी में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी से जानकारी लेते डीएम सीपी सिंह। विभाग
भावलखेड़ा। कनेंग गांव में विवाहिता रेखा देवी की ससुराल में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकने से हुई मौत के मामले में थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवाहिता के पिता शेष सिंह का आरोप है कि ससुराल वालों ने सूचना दिए बगैर बृहस्पतिवार की रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव सिउरा निवासी शेष सिंह ने बताया कि पुत्री रेखा का विवाह 23 अप्रैल, 2024 को कनेंग निवासी मनोज कुमार से किया था। बृहस्पतिवार को रेखा का शव संदिग्ध हालात में घर में कुंडे से लटका मिला। उनका आरोप है कि दोपहर को सूचना मिलने पर वह दिल्ली से लौट रहे थे। पोस्टमाॅर्टम के बाद पुलिस ने शव ससुराल वालों के सुपुर्द कर दिया, लेकिन उनके आने से पहले ही ससुराल वालों ने पुत्री का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज में बाइक और सोने की चेन नहीं मिलने पर उनकी पुत्री को उसके पति समेत ससुर अनिल सिंह व सास ने मारकर फंदे से लटका दिया। बृहस्पतिवार की रात दिल्ली से लौटकर बेटी की ससुराल जाने पर पता चला कि उसका अंतिम संस्कार किया जा चुका है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच सीओ सिटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed