{"_id":"5a1db06f4f1c1baf678be965","slug":"marriage-of-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कन्याओं के हाथ कराए पीले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कन्याओं के हाथ कराए पीले
शाहजहांपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो कन्याओं के हाथ कराए पीले
शाहजहांपुर। लाला रामचरन लाल धर्मशाला में मंगलवार को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की दो कन्याओं का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया।
आदर्श विकलांग कल्याण समिति के सचिव नीरज वाजपेयी ने बताया कि संस्था के बैनर तले मोहल्ला रेती निवासी सुखपाल की दिव्यांग पुत्री रंगोली का विवाह गांव महाऊ महेश निवासी बाबूराम के पुत्र सुखपाल का विवाह कराया गया। इसी तरह विजेंद्र की पुत्री मोहिनी का विवाह रधौली निवासी बेचे के पुत्र आकाश के साथ कराया गया। सोमवार को दोनों कन्याओं का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार से संपन्न हुआ और मंगलवार सुबह उनकी विदाई हुई। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक हरिशरण वाजपेयी, नंद कुमार दीक्षित, नरेंद्र सक्सेना, सुबोध शुक्ला, अंतरेश मिश्रा अरविंद गुप्ता, अशोक गुप्ता, रेनू मिश्रा, सीमा वाजपेयी, अंसार खां, वेद प्रकाश गुप्ता आदि ने वर-वधु को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की।