फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Markets covered with idols of Lakshmi Ganesh, lamps and electric lights

Shahjahanpur News: लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, दीयों और बिजली की झालरों से पटे बाजार

Wed, 30 Oct 2024 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 30 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Markets covered with idols of Lakshmi Ganesh, lamps and electric lights
शाहजहांपुर के सदर बाजार में एक दुकान पर बिजली की झालरें खरीदते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। दीपावली को लेकर बाजार सजावटी समानों से पट गया है। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मिट्टी के दीये और बिजली की झालरों की खूब खरीदारी हो रही है। खील-खिलौने, मिठाई व उपहारों की भी भरमार है।
विज्ञापन


सदर बाजार से लेकर बहादुरगंज, चौक मंडी और जलालनगर स्थित मुख्य बाजारों समेत स्टेशन रोड तक सजावटी सामान सहित कंडील, मिट्टी के दीपक, मिट्टी के बर्तन, कैलेंडर, देवी-देवताओं की मूर्तियां, बिजली की झालरों, रंग-बिरंगी मोमबत्तियों, विभिन्न प्रकार के गिफ्ट की काफी दुकानें लगी हैं। धनतेरस के चलते मंगलवार को सुबह से ही बाजारों पहुंचे लोगों ने इनकी खरीदारी की। शाम होते-होते बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। उन्होंने इनके साथ ही खील-खिलौने व मिठाई, उपहार में बांटने के लिए ड्राई फ्रूट, चांदी के सिक्के आदि भी खरीदे। बाजार में मिट्टी के दीये खूब बिके। इसके साथ ही दीयों में डालने के लिए रूई बत्तियां, झाडू की खरीदारी लोगों ने की।
विज्ञापन

-----
महंगे हो गए दीये, मोमबत्तियां और खील-खिलौने, फिर भी धूमधाम से मनेगी दिवाली
बहादुरगंज में दीये बेचने वाले राकेश कुमार ने बताया कि पिछले साल उन्होंने 20 रुपये के 25 दीये बेचे थे। इस बार 25 रुपये के 25 बिक रहे है। जबकि सरवा व कुल्हड़ पांच रुपये पीस, बर्तन मिट्टी 30 रुपये सेट है। बताया कि इस बार उन्होंने पिछले साल से अधिक दीये तैयार किए है। इसका कारण अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद दीपावली का पर्व और धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी लोग कर रहे हैं। मोमबत्ती का पांच रुपये वाला पैकेट दस रुपये का बिक रहा। इनके अलावा फूल झाडू 60 से 90 रुपये, नारियल झाडू 40 रुपये की बिक रही है। लक्ष्मी-गणेश के चित्र वाला कलेंडर दस रुपये और तस्वीर 40 रुपये से 200 रुपये की है। साहिल गुप्ता ने बताया कि भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्तियों के दाम भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़े है। 60 से लेकर 800 रुपये तक की मूर्तियां हैं। खीलें 120, परमल 80, खिलौने 80 और बताशे 100 रुपये किग्रा बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed