फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   market open after janta curfue

जनता कर्फ्यू के बाद खुले बाजार, नवरात्र की खरीदारी को उमड़ी भीड़

Tue, 24 Mar 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
market open after janta curfue
शाहजहांपुर। जनता कर्फ्यू केे बाद सोमवार को महानगर समेत जिले के बाजार खुले तो नवरात्र की खरीदारी को बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। बहादुरगंज मेन मार्केट, गल्ला मंडी, चौक मंडी और केरूगंज में किराना शॉप पर दैनिक उपयोग की वस्तुओं समेत पूजन सामग्री के अतिरिक्त कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा, मूंगफली दाना, साबूदाना आदि की खूब खरीदारी हुई। आसपास के कई शहरों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन हो गया है इसलिए सब्जी मंडियों में भी खूब भीड़ रही। लोगों में अगले तीन-चार दिन के लिए सब्जियां जुटाने को आपाधापी मची रही।
विज्ञापन

लॉकडाउन की अफवाह सुन बाजारों में उमड़े लोग
जनता कर्फ्यू के दौरान घरों में मौजूद लोगों ने टीवी चैनलों पर अन्य शहरों में लॉकडाउन होते देख रात में ही खरीदारी की प्लानिंग कर ली। सोमवार को सुबह दस बजे से बाजारों में दुकानें खुलने के साथ ही खरीदार पहुंचने लगे। दिन में करीब 11:30 बजे अफवाह फैली कि चौक क्षेत्र में दो कोरोना संदिग्ध पाए जाने के कारण प्रशासन ने महानगर में दोपहर दो बजे से लॉकडाउन की तैयारी की है और इस बावत चौक में लाउडस्पीकर से प्रचार किया जा रहा है। व्यापारी नेता कुलदीप दुआ ने अधिकारियों से संपर्क किया तो यह सूचना गलत साबित हुई, लेकिन घरों में मौजूद जिन लोगों तक यह अफवाह पहुंची, वह सभी थैले लेकर बाजारों की ओर दौड़ पड़े। किराना से लेकर सब्जी मंडी तक और फलों के ठेलों पर खूब ग्राहक उमड़े। किराना दुकानों पर दाम सामान्य रहे, लेकिन फलों-सब्जियों की मांग बढ़ने से उनके दाम चढ़ गए। सुबह 25 रुपये किलो के भाव बिका आलू दोपहर तक 30 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गया। इसी तरह लौकी, टमाटर, गोभी, भिंडी, केला, पपीता, सेब आदि के दाम भी अन्य दिनों की अपेक्षा चढ़ गए। नवरात्र व्रत पूजन के लिए मिट्टी के कलश भी खूब बिके।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की मांग बढ़ी
जनता कर्फ्यू से पहले जो लोग अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल नहीं भरा पाए, वह सोमवार को सुबह होते ही वाहन लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे। हालांकि, बीते दिन जन सामान्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लाल इमली चौराहा-ईदगाह रोड पर एक पेट्रोल पंप खुला रहा, लेकिन जनता कर्फ्यू के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकले। यही वजह रही कि आज पेट्रोल पंप खुलने के साथ वहां भीड़ लगने लगी। तमाम लोगों ने इस अंदेशे में टंकियां फुल करा लीं कि कहीं लॉकडाउन लागू न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ पर पुलिस की रही नजर
बाजारों में भीड़ बढ़ने की एक वजह यह भी रही कि रविवार को अवकाश के दौरान नौकरीपेशा तबके के लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके और सोमवार को उन्होंने लंच टाइम में जरूरी सामान की खरीदारी की। भीड़ पर नजर रखने और किसी भी तरह की अफवाह के मद्देनजर बाजारों में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। हालांकि, सदर बाजार में रेडीमेड कपड़ों, जनरल स्टोर की दुकानें सूनी पड़ी रहीं, लेकिन बहादुरगंज मेन मार्केट, गल्ला मंडी और सब्जी मंडी आदि क्षेत्रों में पुलिस कर्मी जहां-तहां मौजूद रहकर भीड़ पर निगाह जमाए रहे।

दफ्तर खुलने के साथ सड़कों पर बढ़ी रौनक
सप्ताह के पहले दिन जिला कोषागार समेत कलक्ट्रेट, विकास भवन के सभी दफ्तर सामान्य रूप से खुले, लेकिन वहां लोग बहुत कम पहुंचे। डीएम इंद्र विक्रम सिंह विकास भवन में सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर के ऑफिस में बैठकर कोरोना को लेकर तहसीलों समेत जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती लोगों के बारे में इनपुट लेते रहे। बैंक शाखाओं मेें भी सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ। सड़कों पर आटो और ई-रिक्शा चलने से चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed