{"_id":"61b25d7e45b0fe712443dc3f","slug":"maridge-lover-couple-shahjahanpur-news-bly46874277","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रेम प्रसंग का विरोध होने के बाद प्रेमिका अपने घर के सामने वाले घर में रहने वाले प्रेमी के घर जा पहुंची। शादी की जिद करने पर प्रेमी के परिजन दंग रह गए। काफी समझाने पर भी प्रेमिका नहीं मानी तो प्रेमी के परिजन को पुलिस और प्रेमिका के परिजनों को बुलाना पड़ा।
कलान थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की उसके घर के सामने वाले घर में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की रात अचानक युवती अपने प्रेमी के घर चली गई। वहां जाकर वह अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद करने लगी। प्रेमी के परिजनों ने उसको काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। उसके बाद प्रेमी के परिजनों को डायल-112 पर फोन कर पुलिस को बुलाना पड़ा।
प्रेमिका के परिजन भी वहां आ गए। दोनों के परिजन शादी के लिए नहीं तैयार थे। इसके बाद पुलिस ने प्रेमिका को समझाकर उसको घर भेज दिया। कलान थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। दोनों के बीच शादी न करने की सहमति बनने के बाद दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।