फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Marathon run organized in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: मैराथन दौड़ में दिखा युवा जोश, अश्वनी और रजनी ने मारी बाजी, वित्तमंत्री ने किया सम्मानित

Sun, 21 Sep 2025 05:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 05:53 PM IST
सार

शाहजहांपुर में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। इसके बाद विजेताओं को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
Marathon run organized in Shahjahanpur
विजेताओं को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया सम्मानित - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में भाजपा युवा मोर्चा महानगर इकाई की ओर से रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। 4.2 किलोमीटर लंबी दौड़ में करीब ढाई से तीन हजार युवाओं ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में अश्विन व महिला वर्ग में रजनी ने बाजी मारी है।

विज्ञापन


ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने युवाओं का संबोधित किया। कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। फिट भारत से ही हिट भारत का निर्माण होगा। युवाओं के उत्साह से अभिभूत होकर उन्होंने स्वयं नारे लगाते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। सबसे पहले पुरुष वर्ग की मैराथन को रवाना किया गया। पुरुष धावक लगभग डेढ़–दो किलोमीटर तक आगे बढ़ चुके थे। तभी महिला वर्ग की दौड़ को शुरू कराया।
विज्ञापन


इनको मिला पुरस्कार 
जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि पुरुष वर्ग में अश्विन प्रथम, मनोज वर्मा द्वितीय, राहुल यादव तृतीय, अभिषेक, नमन दीक्षित, गौरव यादव, सचिन, शोएब ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। महिला वर्ग में रजनी प्रथम, गुनगुन द्वितीय, आस्था तृतीय रहे। सिमरन, राधिका, नेहा, अंजलि, दुर्गा ने सांत्वना पुरस्कार पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम स्थान वालों को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार व तृतीय को 51 सौ रुपये दिए गए। शेष को एक-एक हजार रुपये की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप दी गई।1 कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद सिंह, हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव व खेल विभाग के स्टाफ का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed