फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Many trains including Kolkata and Gauhati Express were late for hours

कोलकाता व गोहाटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों रहीं लेट

Fri, 25 Feb 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Many trains including Kolkata and Gauhati Express were late for hours
शाहजहांपुर। अप और डाउन लाइन की ट्रेनें बृहस्पतिवार को घंटों देरी से आईं। पूछताछ केंद्र पर कर्मचारी न होने से यात्रियों को ट्रेन से संबंधित जानकारी नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार को सुबह से ही अप व डाउन लाइन की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से नहीं आ सकीं। कोलकाता एक्सप्रेस (13152) अपने निर्धारित समय दोपहर 1.10 के बजाय शाम 4:20 बजे स्टेशन पर आई। गोहाटी एक्सप्रेस (15910) के आने का समय दोपहर 1.46 था, लेकिन शाम 6:00 बजे के बाद आ सकी। इसी तरह से सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273), आंनद विहार टर्मिनल (14015), अमृतसर एक्सप्रेस (15933), जम्मूतवी एक्सप्रेस (13151) समेत अन्य ट्रेनें भी आधे से चार घंटे तक देरी से आईं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेनों के निर्धारित समय पर नहीं आने से कई यात्रियों ने अपने टिकट रद्द करा दिए। जिन यात्रियों ने पहले से इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करवा रखा था, उनको ट्रेन के आने का इंतजार करना पड़ा। ट्रेनों के संचालन को लेकर जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पर यात्री पहुंचे तो वहां कोई कर्मचारी न होने की वजह से वापस लौट आए।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एके गौतम अपने कार्यालय कक्ष में नहीं मिले। वह स्टेशन मास्टर कक्ष में बैठे थे। उनसे ट्रेनों के देरी से आने का कारण पूछा गया तो स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उनका कहना था कि पीछे के स्टेशनों पर ब्लॉक होने की वजह से ट्रेनें लेट हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed