फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Many schools do not have laboratories, practicals given at other centers

कई स्कूलों में प्रयोगशाला नहीं, दूसरे केंद्र पर जाकर दिया प्रैक्टिकल

Thu, 28 Apr 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Many schools do not have laboratories, practicals given at other centers
शाहजहांपुर के डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर में बुधवार को बायवा के लिए लगी परीक्षार्थियों क? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाओं के बाद बुधवार को प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी संपन्न हो गई हैं। हालांकि सभी विद्यालयों में प्रयोगशाला की सुविधा नहीं है। ऐसे में दूसरे स्कूलों में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, ज्योलॉजी, गृह विज्ञान, ऑटोमोबाइल्स, फोटोग्राफी, फल संरक्षण, पशुपालन, कम्यूटर, कृषि वनस्पति, कृषि रसायन आदि विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 22 से 27 अप्रैल के बीच होनीं थीं। बुधवार को जिले के 102 केंद्रों पर फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी की परीक्षाएं हुईं। छह विद्यालयों में मूल्यांकन कार्य होने तथा अन्य में प्रयोगात्मक विषयों की सुविधा ही न होने के कारण इन विद्यालयों के परीक्षार्थी दूसरे केंद्रों से संबद्ध कर दिए गए।
विज्ञापन

डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में ही अकेले 11 विद्यालयों के 600 से अधिक परीक्षार्थियों ने बुधवार को प्रैक्टिकल दिया। प्रैक्टिकल के दौरान विद्यालय में अफरातफरी मची रही। प्रैक्टिकल के लिए बाहर से बुलाए गए प्रशिक्षकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थी घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

102 केंद्र पर बनाए, 27 के परीक्षार्थी किए संबद्ध
यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिले में 102 केंद्र बनाए गए। जबकि लिखित परीक्षाओं के लिए 129 केंद्र बनाए गए थे। इस तरह से 27 केंद्रों पर प्रयोगात्मक विषयों की सुविधा नहीं थी या फिर उनमें मूल्यांकन कार्य चल रहा था। जिसकी वजह से इन केंद्रों के परीक्षार्थी दूसरे केंद्रों से सम्बद्ध कर दिए गए, जबकि परिषद की ओर से मुख्य परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने की व्यवस्था निर्धारित की गई थी।

शासन से ही निश्चित हो गया था कि जहां लैब की व्यवस्था नहीं है या प्रैक्टिकल के विषयों की मान्यता नहीं है। उन विद्यलायों को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र नहीं बनाया गया है। जहां पर लैब हैं, वहीं पर प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जिल में कुल 102 केंद्र केंद्र बनाए गए थे, जबकि लिखित परीक्षाएं 129 केंद्रों पर सम्पन्न हुई। - शौकीन सिंह यादव, डीआईओएस

शाहजहांपुर के डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर में फिजिक्स का प्रेक्टिकल देतीं छात्राएं

शाहजहांपुर के डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर में फिजिक्स का प्रेक्टिकल देतीं छात्राएं- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed