फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Many promising students of the district got success in NEET

Shahjahanpur News: नीट में जिले के कई होनहारों ने पाई सफलता

Thu, 15 Jun 2023 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Many promising students of the district got success in NEET
समर्थ
शाहजहांपुर। नीट-2023 का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें जिले के कई होनहारों ने सफलता प्राप्त की है। इससे परिजन और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शहर के सर्जन अनूप गुप्ता और बरखा गुप्ता के पुत्र समर्थ ने ऑल इंडिया 2497 रैंक प्राप्त की है। उन्होंने 99.87 परसेंटाइल पाकर अपने परिवार व जिले का नाम रोशन किया है। समर्थ ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा माधवराव सिंधिया से हुई। अपने पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिली है। कृभको फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के कर्मचारी रजनीश कुमार शर्मा तथा अल्पना शर्मा के पुत्र अक्षत शर्मा ने चौथी बार के प्रयास में नीट परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने 625 नंबर के साथ ऑल इंडिया रैंक 15753 हासिल की है। अक्षत ने बताया कि आखिकार उन्हें सफलता मिल गई है।
सत्यव्रत पाठक और लक्ष्मी देवी के पुत्र पुष्पेंद्र पाठक ने नीट की परीक्षा में 720 में से 660 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 4578 रैंक हासिल की है। पुष्पेंद्र ने बताया कि यह उनका छठा प्रयास था। पहली बार उन्होंने साल 2019 में में परीक्षा दी थी। उसी समय उनके पिता का निधन हो गया था। तारीन टिकली निवासी पूर्व एक्स-रे टेक्नीशियन मोहम्मद फारुक अंसारी व रोशन जहां की बेटी असरा फारुक ने नीट की परीक्षा में 629 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता पर बड़े पापा डॉ. खुर्शीद आलाम, रियाज अहमद, चाचा मासूम अली अंसारी, डॉ. जावेद आलम, परवेज आलम समेत सारे परिजन ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

पुवायां के कोरोकुईयां गांव निवासी मसीउल्ला खां व शाहीद बेगम के बेटे रेहान खान ने भी नीट की परीक्षा में सफलता पाई है। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 13565 मिली है। उन्होंने बताया कि बंडा स्थित गायत्री महाशक्ति शिक्षण संस्थान से इंटर की परीक्षा पास की थी। इसके बाद नीट की तैयारी में जुट गए थे। तिलहर निवासी धर्मवीर सिंह व सुनीता सिंह ने बेटे प्रबल प्रताप सिंह ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 525 रैंक हासिल करके परिजन का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबल की प्रारंभिक शिक्षा कैंब्रिज पब्लिक स्कूल से हुई। सेंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से वर्ष 2021 में इंटरमीडिएट किया। नीट की परीक्षा में पहले प्रयास में 590 अंक हासिल किए थे, दूसरे प्रयास में 720 में से 695 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 525 रैंक प्राप्त कर ली है। होनहार प्रबल प्रताप सिंह इस कामयाबी से शिक्षिका विदुषी गुप्ता व शिक्षक अरविंद सिंह ने बधाई दी।

समर्थ

समर्थ

समर्थ

समर्थ

समर्थ

समर्थ

समर्थ

समर्थ

समर्थ

समर्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed