फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Manholes of sewers constructed haphazardly are proving to be fatal

Shahjahanpur News: जानलेवा साबित हो रहे बेतरतीब तरीके से बने सीवर के मैनहोल

Sat, 25 Jan 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Manholes of sewers constructed haphazardly are proving to be fatal
जिला पंचायत कार्यालय के आगे मोड़ पर बेतरतीब तरीके से रखा गया मैनहोल का ढक्कन। संवाद
शाहजहांपुर। शहर में सीवर लाइन डालने के साथ ही मैनहोल बनाए गए हैं, जिससे सफाई कार्य हो सके। इनमें तमाम मैनहोल बेतरतीब तरीके से बना दिए गए हैं। जोकि जानलेवा साबित होते हैं। इनकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती।
विज्ञापन

कार्यालय जिला पंचायत के पास ही मोड़ बनाए गए मैनहोल का ढक्कन कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। बीते दिवस अचानक से ढक्कन बैठने पर एक कार में सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही किसी की जान नहीं गई। कार में महिलाओं के साथ ही बच्चे भी सवार थे। हादसे के बाद लोगों को आगाह करने के लिए किसी भले मानुष ने मैनहोल में लकड़ी लगाने के साथ भाजपा की पटका भी लगा दिया। शुक्रवार सुबह इस मैनहोल का ढक्कन लगा दिया गया, लेकिन यह भी ठीक से नहीं रखा गया और वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हो रहा है। रात में किसी बड़े वाहन का पहिया पड़ने पर पूरी तरह से टूटने की संभावना है। इसके साथ ही कार्यालय जिला पंचायत मुख्य द्वार के ठीक सामने बने मैनहोल के पास सड़क को बनाते समय लापरवाही बरते जाने से गहरा गड्ढा है, जिसमें वाहन का पहिया जाते ही चालक को जोर का झटका लगता रहता है। ऐसे में वाहन चालक लड़खड़ाते रहते हैं। इस मैनहोल की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन

-----
बिस्मिल पार्क के आसपास बने चैंबर व मैनहोल के आसपास की सड़कें क्षतिग्रस्त
- मोहल्ला खिरनीबाग स्थित बिस्मिल पार्क के पीछे स्थित घरों में सीवर कनेक्शन देने के लिए चैंबर बनाए गए हैं। इसके लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, इसकी वजह से वाहन चालकों को इधर से गुजरने के दौरान फिसलने का डर बना रहता है। बिस्मिल पार्क के ही पास से कचहरी को जाने वाले मार्ग पर भी सीवर चैंबर व मैनहोल बनाने के दौरान सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिसमें जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इन जगहों पर सड़क से ऊपर और नीचे बने मैनहोल करते हैं चोटिल
- टाउनहॉल रोड पर एसपी कॉलेज नया भवन के सामने तिराहे पर बने मैनहोल का ढक्कन सड़क से ऊंचा है, जिससे वाहन के पहिये टकरा जाते हैं। जिससे वाहन चालक गिरकर चोटिल होते रहते हैं। इसी मार्ग पर कुछ मेनहोल सड़क से नीचे भी हैं, जिनमें पहिया पड़ते ही वाहन चालक का लड़खड़ाते रहते हैं। इसी तरह से बहादुरगंज से सदर बाजार जाने वाले मार्ग, निशात से बहादुरगंज पचराहा मार्ग, कचहरी से गोविंदगंज मार्केट रोड, हद्दफ चौकी से आनंदपुरम कॉलोनी मार्ग, कनौजिया से गर्रा फाटक मार्ग पर जगह-जगह बने ऊंचे-नीचे मैनहोल व चैंबर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं।
-----
सीवर लाइन डालने के दौरान बने थे मैनहोल, अब कनेक्शन देने को बन रहे चैंबर
सीवर लाइन डालने के लिए कार्यदायी संस्था जल निगम द्वारा टेक्नोक्राफ्ट कंपनी के नाम 248 करोड़ रुपये में टेंडर किया गया था। इसने वर्ष 2021 में कार्य शुरू किया, जिसे जून 2023 तक इस परियोजना को पूरा करना था। जल निगम के अधिकरियों का दावा है कि सीवर लाइन डालने का काम पूरा हो गया है, वर्तमान में घरों तक कनेक्शन दिए जा रहे हैं। सीवर लाइन डालने के दौरान ही मैनहोल बनाने का कार्य हुआ था, जब घरों में कनेक्शन देने के दौरान चैंबर बनाए जा रहे हैं। इसके लिए भी सड़कों को खोदना पड़ रहा है।

-----

सीवर लाइन डालने के दौरान ही मैनहोल बनाए गए थे। इनके ढक्कनों को सड़क के लेवल में आने कार्य किया जा रहा है। उपयोग होने वाली सामग्री की अधिकृत कंपनियों से ही मंगाई जाती है। इसलिए गुणवत्ता खराब होना संभव नहीं है। जहां पर मैनहोल के ढक्कन क्षतिग्रस्त होते हैं उनको फर्म द्वारा ही बदलवाया जाता है। इसके लिए पांच साल का अनुबंध किया गया है। - कपिल एम. सिंह, एक्सईएन, जल निगम शाहजहांपुर

जिला पंचायत कार्यालय के आगे मोड़ पर बेतरतीब तरीके से रखा गया मैनहोल का ढक्कन। संवाद

जिला पंचायत कार्यालय के आगे मोड़ पर बेतरतीब तरीके से रखा गया मैनहोल का ढक्कन। संवाद

जिला पंचायत कार्यालय के आगे मोड़ पर बेतरतीब तरीके से रखा गया मैनहोल का ढक्कन। संवाद

जिला पंचायत कार्यालय के आगे मोड़ पर बेतरतीब तरीके से रखा गया मैनहोल का ढक्कन। संवाद

जिला पंचायत कार्यालय के आगे मोड़ पर बेतरतीब तरीके से रखा गया मैनहोल का ढक्कन। संवाद

जिला पंचायत कार्यालय के आगे मोड़ पर बेतरतीब तरीके से रखा गया मैनहोल का ढक्कन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed