{"_id":"67c030e6e0cef477840e508e","slug":"man-stabbed-12th-class-student-in-the-neck-after-she-refused-to-marry-in-shahjahanpur-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शाहजहांपुर में शोहदे की खौफनाक करतूत, शादी से इनकार पर 12वीं की छात्रा के गले पर चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शाहजहांपुर में शोहदे की खौफनाक करतूत, शादी से इनकार पर 12वीं की छात्रा के गले पर चाकू मारा
Thu, 27 Feb 2025 04:52 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Feb 2025 04:52 PM IST
सार
शाहजहांपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोचिंग पढ़कर लौट रही छात्रा पर सिरफिरे ने हमला कर दिया। उसके गले पर चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल छात्रा को लेकर जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में शादी करने से मना करने पर बौखलाए युवक ने नाबालिग छात्रा के गले पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। हमले में छात्रा गंभीर घायल हो गई। उसे गंभीर हालात में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना सदर बाजार के मोहल्ला ककरा निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। बृहस्पतिवार को वह कोचिंग से लौट रही थी। आरोप है दोपहर करीब एक बजे रास्ते में मक्कू बजरिया के रहने वाले युवक ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। उसके गले पर चाकू से हमला किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP News: भड़काऊ कपड़े... अश्लील इशारे, इस गैंग से रहें सावधान, रात में राह चलते लोगों को बनाता है निशाना
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल होने पर छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजन का आरोप है कि आरोपी युवक शादी करने का दवाब बना रहा था। इन्कार करने पर उसने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश को शुरू कर दिया है।